रविवार, 17 मई 2015



Google को कौन नहीं जानता है कि यह विश्‍व का सबसे Popular search engine है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि Google के और भी secret है जिनमें से कुछ को शायद आप जानतें हो और शायद नहीं आज ऐसे ही कुछ Google tricks and secrets (गूगल के कुछ सीक्रेट और ट्रिक्स) प्रस्‍तुत हैं, इनमें कुछ काम के और कुछ Timepass हैं, अगर आप खाली बैठें हैं तो कुछ Google tricks and secrets का आनन्‍द उठाईये शायद कुछ काम का मिल जाये।


पहला  सीक्रेट और ट्रिक्स क्‍या आप जानते हैं कि Google पर कोई भी Calculation सीधे सीधे बिना किसी Calculater की मदद से की जा सकती है अगर नहीं तो करके देख लें उदाहरण के तौर पर Google के होमपेज पर सर्च बार में 2+2 टाइप कर ENTER करें आपको उत्‍तर मिलने साथ साथ पेज पर Calculater आ जायेगा यह तो एक छोटा सा उदाहरण है आप कोई भी Calculation गूगल के माध्‍यम से कर सकते हैं। 

दूसरा  सीक्रेट और ट्रिक्स  Google ने ग्राफ बनाने की सुविधा भी दे रखी है लेकिन जब आप यह कोड sqrt(cos(x))*cos(300x)+sqrt(abs(x))-0.7)*(4-x*x)^0.01, sqrt(6-x^2), -sqrt(6-x^2) from -4.5 to 4.5 Google सर्चबार में डालोगे तो आपको एक heart की आक़ति दिखाई देगी। असल में इस कोड में जो equation दी गयी हैं गूगल ने ग्राफ तो उसी equation के हिसाब से बनाया है लेकिन उसकी आक़ति heart जैसी दिखाई देती है। 

तीसरा  सीक्रेट और ट्रिक्स Google सर्च बार में जब do a barrel roll शब्‍द को लिख कर सर्च बटन पर जैसे क्लिक किया जाता है Google सर्च पेज अचानक ही 360 अंश के कोण पर घूम जाता है, जो वाकई में मजेदार है। 

चौथा  सीक्रेट और ट्रिक्स अगर आपके पास डिजिटल कैमरे से खींचा हुआ या स्‍कैन किया गया हुआ फोटो है, जिसके बारे में आप नहीं जानते तो  Google सर्च आपके बहुत काम का हो सकता है, बस अपने फोटो या Image को Google सर्च बार तक खींच कर ले जाईये और छोड दीजिये, Google आपको उस फोटो या Image से सम्‍बन्धित सारी जानकारी जो दुनियाभर की किसी बेवसाइट पर होगी लाकर दे देगा या उसी Image से मिलती जुलती बहुत सारी Image भी सर्च कराकर दे देगा। 

पॉचवां  सीक्रेट और ट्रिक्स  Google सर्च बार में Askew (तिरछा) शब्‍द लिखकर सर्च कराने से Google होमपेज तिरछा हो जाता है, है ना कमाल।

छटवॉ सीक्रेट और ट्रिक्स  Google सर्च बार में zerg rush शब्‍द लिखकर सर्च कराने से Google होमपेज पर Google शब्‍द का 'oo' पूरे सर्च बार को तहस नहस कर देता है असल में यह एक Game है जो zerg rush  को टाइप करने से Google होमपेज पर चलने लगता है। 

सातवॉ सीक्रेट और ट्रिक्स जब आप Google सर्च बार में recursion अर्थात (प्रत्यावर्तन) टाइप करने पर
Google आपसे बार बार पूछता रहेगा कि क्या आप का मतलब यह था: recursion और इस पर क्लिक करने पर भी यह हटेगा नहीं बार बार पूछता ही रहेगा। यहॉ   Google ने अपने सर्च इंजन में Auto Correct यानी इस्‍पैलिंग सुधारक यंत्र लगा रखा है, जब सर्च बार में आप गलत शब्‍द टाइप करते हो तो उसे Auto Correct करके आपसे पूछता है।

Google अपनी ओर से आपको उस शब्‍द से मिलते जुलते या सही शब्‍द टाइप करके देता है। ताकि आपकी सर्च और भी अच्‍छी हो सके, लेकिन recursion टाइप करने पर Google आपसे बार बार पूछता रहेगा कि क्या आप का मतलब यह था: recursion

आठवॉ सीक्रेट और ट्रिक्स Google का सातवॉ रहस्‍य है कि जब Google सर्चबार में आप टाइप करते हो the answer to life, the universe and everything अर्थात जीवन के हर प्रश्‍न उत्‍तर और ब्रह्मांड और सबकुछ तो गूगल सर्च में अंक 42 लिखा आता है यह कुछ अजीब है कि  जीवन और ब्रह्मांड के सारे उत्‍तर अंक 42 है। असल में Google The Hitchhiker's Guide to the Galaxy के बारे में सर्च कर परिणाम दिखाता है अगर आप The Hitchhiker's Guide to the Galaxy के बारे में जानना चाहते हो तो wikipedia इस लेख को यहॉ क्लिक करके पढ सकते हो। The Hitchhiker's Guide to the Galaxy

नवॉ सीक्रेट और ट्रिक्स अब जरा ब्राउजर के Address बार में इस कोड https://maps.google.com/?t=8 को पेस्‍ट करके कोई भी मैप सर्च कराइये  Google मैप में आपको दुनिया का आदि काल का मानचित्र दिखाई देने लगेगा फिर आप चाहे दुनिया के किसी भी शहर को सर्च कराके देखो। आपको हर शहर प्राचीन काल के नक्‍शे पर ही दिखाई देगा।

दसवॉ सीक्रेट और ट्रिक्स अब जरा ब्राउजर के Address बार में इस कोड http://www.google.com.hk/intl/zh-CN/landing/shuixia/ को पेस्‍ट कीजिये या यहॉ क्लिक कीजिये  यह पेज चीन के  Google सर्च के नाम से खुलता है। इस पेज पर शार्क आप पानी भरा रहता है, अगर यहॉ कुछ सर्च भी किया जाये तो सर्च रिजल्‍ट भी पानी में डूब जाता है। यह बहुत ही रोमांचक है करके देखिये। 

ग्‍यारहवॉ सीक्रेट और ट्रिक्स है Google 3D Book यहॉ क्लिक करके आप Google की  3D Book के पेज पर पहॅुच जायेगें यहॉ कुछ बुक्‍स दी गयी है 3D फोरमेट में दी गयी हैं यह कुछ उभरी हुई हैं इन्‍हें आप 3Dचश्‍मे पहन कर ही पढ सकते हो। पर यह कुछ अजीब नहीं है भला बुक को 3D फोरमेट में बदलने से क्‍या फायदा। 

मंगलवार, 4 मार्च 2014

अब किसी भी फिल्‍म का पहला अक्षर चुन कर गाने डाउनलोड करें

दोस्‍तो आज आपके बीच में एैसी ट्रीक ला रहा हु जिससे आप किसी भी फिल्‍म का गाना डाउनलोड कर सकते हैं बस आपको उस फिल्‍म का पहला अक्षर चुनना होगा, ज्‍ैासे बोल बच्‍चन के लिए सिर्फ B, फिल्‍म के नाम का पहला अक्षर चुनने के लिए यहां क्‍लीक करें और सुने अपनी मन पसंद गानें I

मैं तेरा हीराे फिल्‍म के गाने डाउनलोड करें

 DOWNLOAD Mai Tera Hero Full Songs

रविवार, 5 जनवरी 2014

आप सभी पाठकों को नये वर्ष 2014 की हार्दिक शुभ कामनायें, आज की पोस्‍ट में मैं अपने खुद के एक फेसबुक पेज को लाईक करने के लिए दे रहा हुं जो आपके बहुत काम आ सकता है, यह पेज आप यहा क्‍लीक करके लाइक कर सकते हैं

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013

आजकल हर किसी को कंप्यूटर मे विंडो डालना आता है बस बूटेबल सीडी लगाओ ओर विंडो डाल लो लेकिन जब बात किसी ऐसे सिस्टम मे विंडो डालने की आती है जिसमे डीवीडी रोम खराब होता है या उनमे डीवीडी ड्राइव होती ही नही तो ऐसी हालत मे हर कोई विंडो नही डाल पाएगा क्योकि ऐसे सिस्टम मे विंडो पैन ड्राइव से डाली जाती है ओर जहां तक मेरा खयाल है काफी लोगो को पैन ड्राइव से विंडो डालने की जानकारी नही होगी

आज मै आपके सामने पेन ड्राइव से विंडो डालने की ही जानकारी लेकर आया हु क्योकि आजकल बाजार मे बहुत से ऐसे नेटटॉप आ रहे है जिसमे डीवीडी ड्राइव नही होती उसमे बस आप पैन ड्राइव की साहयता से ही उसमे विंडो डाल सकते है।

इसी से जुडी एक पोस्टमैन पहले भी लिख चूका हु लेकिन बहुत से लोगो को उस टूल को इस्तेमाल करने में परेशानी आयी है आज की पोस्ट के जरिये आप बहुत ही आराम से किसी भी विंडो की बूटेबल पेन ड्राइव बना सकते हो और उसके द्वारा पीसी में विंडो डाल सकते हो

अब मै आपको बताता हु कि कैसे आप पैन ड्राइव की साहयता से विंडो डाल सकते है। पैन ड्राइव से विंडो डालने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पैन डाइव को बूटेबल बनना होगा। पैन ड्राइव को बूटेबल बनाने के लिए सबसे पहले आप अपनी पेन ड्राइव को सीपीयू में लगा दे और उसके बाद विंडो XP की या किसी भी विंडो कि बूटेबल सीडी डीवीडी ड्राइव में डाल दे अब आपको इस बूटेबल विंडो की इमेज फ़ाइल बना कर अपने सिस्टम में सेव करनी है

विंडो की इमेज फ़ाइल कैसे बनाई जाती है इसके लिए आपको मेरी ये पोस्ट पढ़नी होगी 

 विंडो कि इमेज फ़ाइल बनाने के बाद आपको यहां क्लिक करके एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होंगा ये सॉफ्टवेयर आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डाउनलोड कर सकते हो अगर आपने Linux डाला हुवा है या आप Apple Mac Pro पर काम करते हो उसके लिए भी ये सॉफ्टवेयर आपको इसी साइट पर मिल जाएगा सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के बाद इसे अपने सिस्टम में इंस्टाल करे
इस सॉफ्टवेयर को ओपन करे इसके बाद चित्र के अनुसार Tools पर क्लीक करने के बाद Create Bootable USB Drive पर क्लीक करे
Create Bootable USB Drive पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुल जायेगी जैसे आप ऊपर चित्र में देख रहे है ये विंडो खुलने के बाद आपको Source image file वाले बॉक्स में विंडो कि इमेज फ़ाइल सलेक्ट करनी है और Destination Usb Drive पर आपको अपनी वो पेन ड्राइव सलेक्ट करनी है जो आपने अपने पीसी के USB सॉकेट में लगा रखी है सलेक्ट करने के बाद चित्र के अनुसार स्टार्ट बटन पर क्लीक कर दे
क्लीक करने के बाद आपकी पेन ड्राइव में विंडो कि फ़ाइल कॉपी होना सुरु हो जायेगी

सारा काम फिनिस होने के बाद आपकी पेन ड्राइव विंडो डालने के लिए बिलकुल तेयार है आप पेन ड्राइव से किसी भी सिस्टम में विंडो डाल सकते है लेकिन ध्यान रहे जिस सिस्टम में आप पेन ड्राइव से विंडो डालने जा रहे है उसमे बूटेबल वाले ओपशंस में पेन ड्राइव का ओपशंस होना चाहिए वेसे आजकल हर सिस्टम में ऐसा ओपशंस होता है जो मैंने आपको ऊपर सॉफ्टवेयर दिया है उसकी सहयता से आप किसी भी विंडो की बूटेबल पेन ड्राइव आराम से बना सकते हो

शनिवार, 16 नवंबर 2013

पेन ड्राइव से कंप्यूटर को बनाये सुपर फास्ट

4
किसी भी कंप्यूटर की कार्य क्षमता मे उसकी रैम बहुत महत्वपुर्ण होती है। वैसे भी आजकल कंप्यूटर मे इतने भारी भरकम सोफ्टवेयर और फाइलें इस्तेमाल होने लगी हैं कि उनके लिए ज्यादा से ज्यादा मेमोरी की जरूरत पड़ती है। पर परेशानी यह आती है एक तो कंप्यूटर की रैम महंगी होती है और दूसरा इसे कंप्यूटर खोल कर फिट करना पडता है
आज मै आपको ऐसा तरीका बता रहा हू जिसके लिए न तो आपको रैम खरीदने की जरूरत है और न ही अपने कंप्यूटर को खोलने की आज मै आपको ऐसे सोफ्टवेयर के बारे मे बता रहा हू जिसकी मदद से आप अपनी पेन ड्राइव का इस्तेमाल करके आप अपने कंप्यूटर की कार्य क्षमता आश्चर्यजनक ढंग से बढा सकते हो
इस रूप मे पेन डइव का प्रयोग न केवल सुविधाजनक, बल्कि सस्ता होता है। जहां 2 जीबी की की पेन डइव 200-300 रूपए की है, वही 2 जीबी रैम इससे 10 गुना से भी ज्यादा महंगी है। इसके आलावा पेन डइव का इस्तेमाल भी बहुत आसान होता है। यूएसबी पोर्ट में लगाओ, बस हो गया आपका कंप्यूटर सुपर फास्ट
अगर आप अपनी पेन डइव से अपने कंप्यूटर की स्पीड तेज करना चाहते हो तो यहां क्लिक करके ईबुस्टर नाम का वो सोफ्टवेयर डाउनलोड कर ले जिसे डालने के बाद आप अपनी पेन डइव का इस्तेमाल रैम के रूप मे कर सकते हो
इस सोफ्टवेयर को डालने के बाद जब कोई पेन डइव कंप्यूटर से जोडा जाता है, तो कंप्यूटर अपने आप पता लगा लेता है कि डिवाइस की गति या क्षमता इस काम के लिए सही है या नही । अगर यह सही हो तो सिस्टम आपसे इसके द्वारा कंप्यूटर की क्षमता बढ़ाने के लिए पूछता है। आप दी गई एक न्यूनतम सीमा से अधिक इसके लिए निर्धारित करके कंप्यूटर तेज कर सकते हो बस इसके बाद आपको अपना कंप्यूटर एक बार रि-र्स्टाट करना होता है।